{"_id":"59d3c8b04f1c1bab538b5845","slug":"during-the-immersion-of-durga-statue-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों जिलों में जमकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों जिलों में जमकर बवाल
बहराइच
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के सलारगंज में टूटी पड़ी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम एक साथ होने से इस बार पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद फखरपुर, जरवल, कोतवाली नगर, दरगाह, नानपारा क्षेत्रों में मामूली बात को लेकर टकराव की स्थिति बनी।
फखरपुर में एक समुदाय विशेष की जिद के चलते चार घंटे प्रतिमा विसर्जन थमा रहा। वहीं शहर के चांदपुरा चौराहे पर प्रतिमा रोके जाने की सूचना से गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया। एटीएम, पुलिस बूथ, दुकानों और गाड़ियों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की गई। इस मामले में 12 नामजद व 200 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि देर रात तक सभी जगह पर प्रतिमाओं का विसर्जन करा दिया गया।
शहर में रविवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जनपद के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। शहर के गुल्लाबीर मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा ले जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विसर्जन जुलूस को रोक दिया गया। हजारों की संख्या में भीड़ चांदपुरा चौराहे के निकट एकत्र हो गई।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने एक्सिस बैंक के एटीएम, काजी कटरा के पुलिस सहायता केंद्र, कार व पिकअप समेत पांच वाहनों और छह से अधिक दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। एसपी जुगुल किशोर, एडीएम संतोष राय, नगर मजिस्ट्रेट पीके सिंह, सीओ सिटी अतुल यादव ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर रात बारह बजे के बाद विसर्जन शुरू कराया।
उधर सोमवार सुबह दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस से जमकर नोंकझोंक भी हुई। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव और डीआईजी एके राय ने घटनास्थल का दौरा किया। इस मामले में महासमिति के महामंत्री सुदाम मिश्रा, सभासद प्रतिनिधि सलारगंज सुरेश गुप्ता, सभासद मनोज गुप्ता मिर्ची समेत बारह नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत सात धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
तीस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर फखरपुर के सिंगाही में भी रास्ते के विवाद में चार घंटे तक प्रतिमा का विसर्जन रोक दिया गया। यहां भी पुलिस व प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद विसर्जन शुरू कराया। मीराखेलपुरा में भी विवाद होने की सूचना रही। जरवल और नानपारा में भी लगभग एक घंटे तक विवाद बना रहा।
वहीं श्रावस्ती के भिनगा नगर व आसपास की मूर्तियां विसर्जन के लिए एकत्र हुई थीं। मूर्ति अस्पताल तिराहे से ईदगाह तिराहे की ओर बढ़ रही थी। मूर्ति जैसे ही पुरानी मछली मंडी के सामने पहुंची, किसी शरारती तत्व द्वारा मूर्ति के आगे अंडे का छिलका व मांस का टुकड़ा फेंक दिया गया।
जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। तत्काल मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोंगों ने मूर्ति को वहीं रोक दिया। दो घंटे तक गहमागहमी व तनाव की स्थिति रही। डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल के मौके पर पहुंचने के बाद घंटों समझाने पर एक मूर्ति आगे बढ़ी ही थी कि इसी बीच किसी ने एक अज्ञात व्यक्ति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
इसी बीच वहां मौजूद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नादिर शाह के मेडिकल स्टोर पर पथराव करके बैनर फाड़ दिया। इस दौरान उपद्रिवों ने उनके घर पर पथराव किया। वहां रखी पान की गुमटी पलटने के साथ ही आसपास तोड़ फोड़ किया।
पुलिस के मौके पर पहुंचतें ही उपद्रवी फरार हो गए। घटना के बाद नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली भिनगा प्रभारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि राजेश कुमार सिंह का कहना है कि नादिर शाह की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना क्रम कैद है। जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही उपद्रवियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।