फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dodging the Villager Drew 10 thousand rupees from ATM

बदमाश ने चकमा दे एटीएम से निकाले 10 हजार रुपये

Wed, 15 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 15 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
dodging the Villager Drew 10 thousand rupees from ATM
atm - फोटो : demo pic

शहर के किसान पीजी कॉलेज तिराहे पर लगे एचडीएफसी के एटीएम पर एक ग्रामीण बुधवार शाम को रुपये निकालने पहुंचा। जैसे ही उसने कार्ड डालकर पिन नंबर डाला, उसी समय मशीन का स्क्रीन काला हो गया। मौके पर मौजूद युवक ने मशीन के खराब होने की बात कही। इस पर ग्रामीण पास में दूसरी मशीन पर पैसा निकालने पहुंच गया।

विज्ञापन


इसी दौरान युवक ने हाथ की सफाई दिखाकर 10 हजार रुपये एटीएम से निकाले और चंपत हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है लेकिन आरोपी युवक का पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फखरपुर अंतर्गत ग्राम भकला कुंडासर निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर में बहराइच पहुंचे तो पैसे की जरूरत पड़ गई।

ऐसे में किसान पीजी कॉलेज तिराहे पर स्थित एचडीएफसी एटीएम में वह पैसा निकालने पहुंचे। पिनकोड डालते ही मशीन की स्क्रीन काली हो गई। विजय का कहना है कि केबिन में मौजूद युवक ने मशीन खराब होने की बात कही। इसके बाद वह पास में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल से 59 सेकेंड बीते थे कि उनके मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इससे वह सकते में आ गए। विजय भागकर एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पहुंचे तो मशीन की स्क्रीन आन थी। युवक नदारद था। विजय का कहना है कि बूथ में मौजूद युवक ने ही जुगाड़ करके कार्ड लगाने के बाद मशीन को आफ कर दिया था।


इसके बाद पैसा लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी युवक द्वारा एटीएम से पैसा निकालने की पुष्टि की है। परेशान विजय ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed