{"_id":"5852c6bb4f1c1b5c4964969a","slug":"district-judge-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज को पत्र भेज दी धमकी, मांगे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जज को पत्र भेज दी धमकी, मांगे पांच लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच की जिला जज को उगाही की धमकी का एक पत्र भेजा गया है। पांच लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का पत्र मिलने पर गुरुवार को दीवानी कचेहरी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
जनपद न्यायाधीश प्रेमकला सिंह के दीवानी कचहरी स्थित कार्यालय को डाक द्वारा एक पत्र गुरुवार को मिला। पत्र के लिफाफे पर जिला कारागार बरेली का पता लिखा था। पत्र में धमकी लिखी थी। जिला जज से पांच लाख रुपये की मांग की गई है। पैसे नहीं दिए जाने पर गाड़ी सहित बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र पढ़ने के बाद कर्मचारियों के होश उड़ गए।
पत्र आने की जानकारी जनपद न्यायाधीश को दी गई। जिला जज की सूचना पर पुलिस छानबीन करने पहुंची। नगर कोतवाल जेएन शुक्ला ने बताया कि बरेली जिला कारागार का पता लिफाफे पर दर्ज है। पत्र भेजने वाले का नाम बड़कऊ लिखा है। दीवानी कचहरी के प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश्वर पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बरेली के डाकघर से स्पीड पोस्ट भेजा गया है। इसलिए बरेली डाकघर में भी छानबीन की जाएगी। एसपी सालिकराम वर्मा के मुताबिक जिला जज को भेजे गए धमकी भरे पत्र मामले की जांच में क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। बरेली पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।