{"_id":"57410672a13760059cbaa0d4caa6ae94","slug":"display-of-businessman-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में चोरी से भड़के व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों में चोरी से भड़के व्यापारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। मटेराचौराहा बाजार में दो दुकानों पर धावा बोलकर चोरों ने रविवार रात नगदी व सामान समेत 5.5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर व्यापारी भड़क उठे।
व्यापारियों ने नानपारा-बहराइच मार्ग पर जमा लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची कोतवाली नानपारा की पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। केस दर्ज कर तीन दिन में चोरियों का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मटेरा बाजार में सप्ताह भर पहले इकघरवा गांव निवासी उबेद ने मोबाइल शॉप खोला है। शॉप में लगभग पांच लाख का सामान था। शनिवार रात आठ बजे के आसपास उबेद दुकान बंद कर गांव चला गया।
विज्ञापन
इसी रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर कैश काउंटर में रखे 10 हजार रुपये, 20 हजार मूल्य के रिचार्ज कूपन, दो लैपटॉप, 300 नए मोबाइल सेट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद चोरों ने चरसंडामाफी गांव निवासी किराना व्यवसायी अतीउल्ला के बाजार में स्थित दुकान में ताला तोड़कर पांच हजार रुपये समेत 60 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला कटे होने की सूचना दुकानदारों को दी तो बदहवास मौके पर पहुंचे।
वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने नानपारा-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंचे मटेरा चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने तीन दिन में चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
चौकी से 50 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
मटेरा बाजार के व्यवसायियों का कहना है कि मटेरा पुलिस बूथ से 50 मीटर की दूरी पर दोनों दुकानें हैं। इसके बावजूद चोरों ने दुकानों का ताला काटकर हाथ साफ कर दिया है। चौकी के पुलिसकर्मी आहट तक नहीं पा सके। ऐसे में जब 50 मीटर के दायरे में व्यवसायी सुरक्षित नहीं हैं तो क्षेत्र के लोग अपने को सुरक्षित कैसे महसूस करें।