{"_id":"5751b9974f1c1b436610a3d1","slug":"ddc-members-liquor-shops-sealed-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी सदस्य की शराब दुकानें सील, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीडीसी सदस्य की शराब दुकानें सील, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) की देशी शराब की दुकानों पर शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान रुपईडीहा स्थित दुकान से भारी मात्रा में नकली, नेपाली, देशी, अंग्रेजी शराब व बियर बरामद हुई।
100 से अधिक शराब की बोतलें ऐसी मिलीं जो भारतीय ब्रांड की देशी शराब की थीं लेकिन उनमें नेपाल की सौंफी शराब को भरकर बेचा जा रहा था। बाबागंज, रायबोझा व जमोग बाजार स्थित दुकान पर स्टॉक रजिस्टर व संबंधित अभिलेख नहीं मिले। जिला पंचायत सदस्य की सभी चार दुकानों को सील करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
सीमा क्षेत्र में नवाबगंज निवासी जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल के नाम आवंटित शराब की दुकानों पर बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार की शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार दोपहर एसडीएम नानपारा अमिताभ यादव, सीओ अजय भदौरिया, तहसीलदार मोहम्मद जसीम, आबकारी निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव आदि ने रुपईडीहा पुलिस के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान मुनीम दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ। दुकान दुकान का ताला तोड़ा गया तो भारतीय देशी शराब की दुकान में तीन पेटी नेपाली सौंफी शराब, एक पेटी बियर, नेपाल की कंटेसा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बॉल्टी, भारतीय ब्रांड की लैला शराब की 100 से अधिक बोतलें बरामद हुईं।
जांच में पता चला कि बॉल्टी से मिली भारतीय ब्रांड की शराब को फेवी क्विक लगाकर ढक्कन सीज किया गया है। सील तोड़ने पर उसमें नेपाल की सौंफी ब्रांड की शराब भरे होने की पुष्टि हुई। इस पर दुकान में मौजूद अभिलेख को कब्जे में लेने के बाद दुकान को सील कर दिया गया है।
इसके बाद टीम ने बाबागंज, रायबोझा व नवाबगंज के जमोग बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। दुकान में स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेख नहीं थे। वहां रखी शराब की बोतलों की गिनती के बाद दुकान को सील कर दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य की दुकानों पर अचानक हुई छापेमारी से अन्य शराब व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति रही। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि रुपईडीहा कस्बे में अवैध तरीके से शराब का कारोबार लाइसेंसी दुकान में करने के मामले में आबकारी निरीक्षक सुबोध श्रीवास्तव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
उधर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल का कहना है कि रुपईडीहा थानाध्यक्ष छोटक यादव द्वारा क्षेत्र के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अवैध वसूली हो रही है। इसकी आवाज उठाने पर उत्पीड़ की कार्रवाई की गई है।