{"_id":"58efb53e4f1c1b9d36cf8e81","slug":"crocodile-pulled-the-young-man-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को नदी में खींच ले गया घड़ियाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को नदी में खींच ले गया घड़ियाल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीपुर गांव के पास गेरुआ नदी में पानी पीने गए एक युवक को घड़ियाल खींच ले गया। चीख सुनकर लोग बचाने दौड़े मगर तब तक घड़ियाल युवक को गहराई में लेकर चला गया। ग्रामीणों के साथ वनकर्मी उसे स्टीमर से तलाश रहे हैं मगर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
सुजौली थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी सीताराम (35) पुत्र रूपलाल मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। गुरुवार शाम को वह खाना बनाने के लिए सूखी लकड़ियां बीनने जंगल के पास गया था। इसी दौरान प्यास लगने पर सीताराम गेरुआ नदी के तट पर चला गया। वहां सीताराम जैसे ही झुका उसी समय पानी में छिपा घड़ियाल उसे नदी में खींच ले गया।
चीखपुकार सुनकर लोग दौड़े मगर तब तक सीताराम गहरे पानी में जा चुका था। ग्रामीणों ने नदी में पत्थर फेंके मगर सीताराम को बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और थाने में भी खबर दी गई। रेंज कार्यालय कतर्नियाघाट को भी मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ स्टीमर से नदी को खंगाला लेकिन सीताराम का कुछ पता नहीं चल सका।