फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Criminal looted four people

बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार लाख लूटे

Wed, 04 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Criminal looted four people
मलूकपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में रात मेें असलहों से लैस बदमाश आ धमके। बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। आहट पाकर परिवारीजन जगे तो विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से कई चक्र फायरिंग की। बदमाशों ने लगभग 40 मिनट तक उत्पात मचाया। फायरिंग में गोली लगने से गृहस्वामी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख पुकार व फायरिंग सुनकर गांव के लोग दौड़े।
विज्ञापन


अपने को ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश असलहे लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हुए। बदमाश लगभग चार लाख की संपत्ति लूट ले गए हैं। सुबह कुछ सामान खेत के बाहर पड़ा मिला। वहीं लहूलुहान गृहस्वामी को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चेहरे पर छर्रे लगे होने से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू की है। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत मलूकपुर गांव निवासी जमालुद्दीन (32) पुत्र ऊदलबाज का मकान गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट है। रोज की तरह जमालुद्दीन परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात 12:30 बजे के आसपास असलहों से लैस नकाबपोश बदमाश जमालुद्दीन के घर पर आ धमके। सभी दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। जिस कमरे में परिवारीजन सो रहे थे। उसके बगल में स्थित कमरे में अटैची व बक्सा का ताला तोड़कर सामान समेटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहट पाकर जमालुद्दीन की मां अंजुम की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने अंजुम को काबू में कर फायरिंग शुरू कर दी। मां की चीख पुकार सुनकर जमालुद्दीन बचाने दौड़े तो उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। छर्रे जमालुद्दीन के चेहरों में धंस गए। वह गिरकर तड़पने लगा तो बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकदी, लगभग तीन लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेटा।


इसके बाद अटैची और बक्से को कब्जे में किया। इस दौरान चीख पुकार और फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगे। अपने को घिरता देख बदमाश असलहे हवा में लहराते हुए फायरिंग कर फरार हो गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही जख्मी जमालुद्दीन को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। चेहरे में गोली लगे होने से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed