{"_id":"58f3acde4f1c1b1a74470b56","slug":"contractor-s-death-due-to-ht-line-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज में रविवार को घर की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज बाजार में गुथिया मोड़ पर किराये के मकान रह रहे ठेकेदार की रविवार सुबह एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, बिहार में रहने वाले मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। परिवारीजन कैसरगंज के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना सेमरी बिदरीपुर निवासी शाकिर (36) पुत्र मोहम्मद सलीम अपने दोस्त नमाज शरीफ के साथ कैसरगंज बाजार में गुथिया मोड़ के पास संजीव मौर्या के मकान में किराये पर रहता था। नमाज शरीफ ने बताया कि शाकिर क्षेत्र में विद्युत पोल लगवाने के साथ ही तार की लाइन खींचने व ट्रांसफार्मर सप्लाई का काम ठेके पर करता था।
किराए के जिस घर में शाकिर रहता था, उसके ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। रविवार सुबह आठ बजे शाकिर टूथ ब्रश करने के लिए छत पर गया था। वह जैसे ही छत की रेलिंग के पास पहुंचा। उसका सिर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से झुलसकर शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट से शाकिर की मौत की सूचना पाकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। कैसरगंज एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिहार में रहने वाले शाकिर के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। परिवारीजन कैसरगंज के लिए रवाना हो गए हैं।
उधर, उर्रा के हरखापुर खुटेहना में पखवारे भर पूर्व एचटी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इस विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए लाइनमैन रविवार की सुबह मौके पर पहुंचा। जब वह तार को इकट्ठा कर के दुरुस्त करने की कोशिश कर रहा था। तभी विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। चपेट में आकर लाइनमैन झुलसकर घायल हो गया।
उसे गंभीर हालत में मिहींपुरवा सीएचसी पहुंचाया गया। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत जालिमनगर फीडर की विद्युत लाइन हरखापुर खुटेहना गांव होते हुए गुजरी है। पखवारे भर पूर्व विद्युत तार टूटकर गिर गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर की थी। इस पर रविवार सुबह लाइनमैन राधेश्याम ने अपने सहयोगी गिरिजा प्रसाद (40) निवासी पसियन कुट्टी को टूटकर गिरी विद्युत लाइन को दुरुस्त करने भेजा।
गिरिजा प्रसाद शट डाउन लेकर मौके पर पहुंचा। जब वह टूटकर गिरे तार को इकट्ठा करन के बाद जोड़ने की तैयारी कर रहा था। तभी सप्लाई चालू हो गई। हाथ में तार पकड़े गिरिजा करंट की चपेट में आ गया। झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुआ। आसपास के लोगों ने किसी तरह सूखे बांस का प्रयोग कर उसे विद्युत लाइन से अलग किया।
मौके पर मौजूद सुरजीत सिंह ने डायल 100 से कर मदद मांगी। झुलसे गिरिजा प्रसाद को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। इस मामले में अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।