फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   conflict between two parties

पोस्टर पर अभद्र टिप्पणी कर समर्थक को पीटा

Thu, 15 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 15 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज के प्यारेपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी कुरैशा बानो के पोस्टर पर गुरुवार सुबह गांव के ही एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन


प्रत्याशी के समर्थक ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने साथियों संग उस पर हमला कर दिया। समर्थक के घर में भी तोड़फोड़ की। प्रत्याशी के बेटे से भी अभद्रता कर उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्यारेपुर निवासी कुरैशा बानो वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी हैं। यहां द्वितीय चरण में चुनाव हो चुका है। गांव में जगह-जगह कुरैशा के पोस्टर चस्पा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गांव निवासी अली अकबर पोस्टर को देखकर अपशब्द कहने लगा। पास में ही नाई की दुकान पर मौजूद महफूज अहमद ने विरोध किया तो अली अकबर ने अपने सहयोगी नासिर खान, सरताज अहमद, छब्बन, सहनवाज, नवाज अहमद, इसरार और मजहद के साथ महफूज पर हमला कर दिया।


महफूज घर की तरफ भागा तो विपक्षियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

महफूज की चीख-पुकार सुनकर कुरैशा का पुत्र असद रकीब बाहर निकला तो बदमाशों ने उससे भी अभद्रता कर उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। इस मामले में महफूज ने थाने पर तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामूली बात को लेकर विवाद हुआ है। शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed