फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   child raped, serious

ढाई साल की मासूम से रेप, हालत गंभीर

Tue, 16 May 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती Updated Tue, 16 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
child raped, serious
घटनास्‍थल का मुआयना करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में चारपाई पर सो रही ढाई साल की मासूम को किसी दरिंदे ने अगवा करके रेप किया और लहूलुहान हालत मेें खेत में छोड़कर भाग गया। मासूम को आंगन में सुलाकर पड़ोस में आयोजित द्वारपूजा में शामिल होने गए माता-पिता लौटे तो बेटी को गायब देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


तलाश शुरू की तो वह खेत में लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मासूम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रेप और पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। 
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण के पड़ोस में सोमवार रात वैवाहिक समारोह था। ग्रामीण का पूरा परिवार कार्यक्रम में आमंत्रित था। रात करीब 09:30 बजे ग्रामीण की पत्नी ने ढाई वर्षीय बेटी को आंगन में चारपाई पर सुला दिया। पास ही दूसरी चारपाई पर मासूम की दो बड़ी बहनें सो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के सोने के बाद माता-पिता पड़ोसी में द्वारपूजा में शामिल होने चले गए। रात 11 बजे दंपती घर लौटे तो बड़ी बेटियां तो चारपाई पर सो रही थीं। मगर ढाई वर्षीय मासूम गायब मिली। इस पर माता-पिता ने दोनों बेटियों को जगाकर छोटी बेटी के बारे में पूछा, मगर वह कुछ नहीं बता सकीं। 

खोजबीन शुरू की गई तो भोर चार बजे गांव निवासी बृजकिशोर के खेत में ढाई वर्षीय मासूम लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी मिली। कुछ दूरी पर उसके कपड़े पड़े थे। इस पर मां-बाप बिलख पड़े। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल में मासूम की हालत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना पाकर एसपी सुनील सक्सेना व सीओ एपी सिंह ने ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने थानाध्यक्ष वकील पांडेय को घटना का जल्द खुलासा करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अगवा कर रेप व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed