फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child killed during loot

लूटपाट के दौरान मासूम की हत्या

Tue, 28 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Child killed during loot
दुखी परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
रिसिया क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक-एक कर तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर में लूटपाट के दौरान मासूम बच्ची के चीखने पर बदमाशों ने मुंह दाब कर उसे मार डाला। आहट पाकर मां की नींद खुली तो उसने शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया है। तीनों घरों से बदमाश रुपये, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


यह घटना रिसिया थानान्तर्गत दत्तपुर में हुई। गांव निवासी दिनेश कुमार रात में खाना खाकर घर के बाहर सोया था। दिनेश की पत्नी अपनी तीन माह की बेटी गुड़िया के साथ कमरे में लेटी थी। सोमवार रात दो बजे के करीब दीवार फांदकर बदमाश घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये व कीमती समान लूटने के बाद बदमाशों की नजर कमरे में सो रही महिला व बच्ची पर पड़ी। बच्ची के हाथ में चांदी के कड़े थे। बदमाश उसके हाथ से कड़े छीनने लगे। इस दौरान वह चीखने लगी। बदमाश ने बच्ची को चुप कराने के लिए उसका मुंह दाबा जिससे उसकी मौत हो गई।

उसी बीच बच्ची की मां उठ गई और बदमाशों को देख शोर मचाया। परिवारीजनों के दौड़ने पर बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। कुछ देर बाद गुड़िया की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। उसके चेहरे पर निशान थे। 

दिनेश के घर में मासूम की हत्या और सामान लूटने के साथ बदमाशों ने दो अन्य घरों को निशाना बनाया। गांव के ओमप्रकाश के घर में घुसे बदमाश तीन हजार रुपये, मोबाइल तथा कीमती सामान और श्यामू के घर से रुपये, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान उठा ले गए।


इन दोनों लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। कहा कि दिनेश ने रात में भागते समय एक बदमाश को पहचानने की बात भी कही है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed