{"_id":"0e6be512f95a61a6ab7ef0a908ae5120","slug":"catastrophic-post-on-watsapp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के लोग, घेरी कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के लोग, घेरी कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को कोतवाली नगर का घेराव किया।
हिंदू संगठनों ने देवी-देवताओं का अपमान करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली में आसिफ शेख को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के राजा हीरा सिंह धर्मशाला निवासी नितिन भुजवा के व्हाट्सएप नंबर पर एक समुदाय विशेष की ओर से हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी।
इसका पता चलने पर हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे। केंद्रीय होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी की अगुवाई में हिंदू संगठनों के लोग कोतवाली नगर पहुंच गए।
विज्ञापन
उधर हिंदू नेता ज्ञानेंद्र शर्मा ज्ञानी व प्रशांत मिश्रा के साथ भी दर्जनों की संख्या में युवाओं ने कोतवाली घेरकर जमकर नारेबाजी की।
नेताओं ने कहा कि आसिफ शेख नाम के व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 9648467049 से लगातार अभद्र टिप्पणी की जा रही है। कोतवाल राजेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
लोगों को समझाबुझाकर शांत किया गया है। प्रदर्शन में दयाशंकर शुक्ला, रमेश दूबे, बृजेश गुप्ता, कन्हैया सोनी, विनय मित्तल, गौरव तिवारी, रोहित सोनी, विक्रमादित्य आदि मौजूद रहे।
सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर लगेगा रासुका
बहराइच। दो दिन पूर्व फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट को लेकर हुए बवाल के बाद नामजद हुजूरपुर निवासी विपुल सिंह व आशू सिंह के खिलाफ पुलिस ने रासुका लगाने की सिफारिश की है। एसपी ने कोतवाली नगर की सिफारिश को संस्तुति प्रदान कर एडवायजरी बोर्ड को पत्र भेज दिया है।