फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   case on three including IPL sugar MD

आईपीएल चीनी मिल के एमडी समेत तीन पर केस

Thu, 14 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 14 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
case on three including IPL sugar MD
आईपीएल चीनी मिल में जांच करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
पेराई सत्र समाप्त होने के बावजूद किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान न करने तथा जांच टीम का सहयोग न करने पर इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल जरवलरोड के प्रबंध निदेशक समेत तीन अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


जरवलरोड चीनी मिल पर इस समय लगभग 52 लाख रुपये गन्ना किसानों का बकाया है। नियम है कि पेराई सत्र समापन व गन्ना खरीद के 14 दिन के अंदर किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाए। मगर मिल प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। किसानों की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम कैसरगंज जेपी सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम एसडीएम की अगुवाई में जांच टीम चीनी मिल पहुंची तो एमडी समेत तीन जिम्मेदार अधिकारी नदारद मिले। पता चला कि बहाना करके सभी अधिकारी चले गए हैं। टीम ने मिल में मौजूद अफसरों से पेराई के अभिलेख, किसानों के गन्ना भुगतान और कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा तो सभी के पसीने छूटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अभिलेख टीम के सामने प्रस्तुत किया गया, उसमें भारी खामियां मिलीं। इस दौरान मिल प्रशासन द्वारा सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण व कब्जे का भी मामला सामने आया। एसडीएम ने बताया कि मिल प्रशासन द्वारा जांच में सहयोग न करने, अभिलेखों में खामियां होने, किसानों को भुगतान न करने के मामले में गन्ना विकास निरीक्षक अनिल को केस दर्ज कराने के आदेश दिए गए।


उसी के तहत आईपीएल चीनी मिल के एमडी पीएस गहलोत, कार्यकारी निदेशक सुधीर रेलहन व मिल प्रबंधक सुखविंदर जीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। वहीं, लेखपाल शकील ने मिल प्रबंधक के खिलाफ सार्वजनिक तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed