फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filed against Gram Pradhan's husband and one other

आवास के लिए वसूली, प्रधान पति व देवर पर केस

Thu, 21 Feb 2019 11:25 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Thu, 21 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
सुजौली के ग्राम प्रधान पति और देवर पर ग्राम विकास अधिकारी ने अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान पति व देवर फरार है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम की जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली की ग्राम प्रधान शीला गुप्ता हैं। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास में प्रति व्यक्ति 20-20 हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती ने अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए तो आरोप सही पाए गए। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी विजय शर्मा ने ग्राम प्रधान पति जयराम गुप्ता और ग्राम प्रधान के देवर गोविंद गुप्ता के विरुद्ध सुजौली थाने में धारा 409 के तहत केस दर्ज कराया गया है।


थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पति व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान पति व देवर फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed