फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   businessman kidnapped

एसटीएफ जवान बन व्यवसायी को किया अगवा

Thu, 10 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 10 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एसटीएफ के जवान बनकर सात बदमाशों ने शहर के एक कपड़ा व्यवसायी को गुल्लावीर के पास अगवा कर लिया। इसके बाद शहर से बाहर ले जाकर नौ लाख रुपये फिरौती मांगी।
विज्ञापन


व्यवसायी ने इतनी रकम न दे पाने की बात कही तो बदमाशों ने चार लाख पर सौदा तय किया। इसके बाद व्यवसायी को घर के सामने उतार गए।

इस मामले में चार दिन तक व्यवसायी चुप्पी साधे रहा लेकिन बदमाश जब रुपया न मिलने पर फिर धमकी देने लगे तो उसने कोतवाली देहात में तहरीर दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चार युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन की तलाश की जा रही है। अपहरण में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है।  

कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास निकट रहने वाले पवनप्रीत सिंह पुत्र सरदार सतवीर सिंह कपड़ा व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को शाम 7:30 बजे वह गुल्लाबीर मंदिर गए थे। यहीं एक स्काॅर्पियो आकर रुकी।
विज्ञापन


वाहन में सवार लोगों ने अपने को एसटीएफ का जवान बताते हुए उसे गाड़ी में बैठा लिया। वह सभी गंभीर मामलों में फंसाने की बात करते हुए शहर से बाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर ले गए। यहां छोड़ने के एवज में नौ लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवनप्रीत ने इतने रुपये देने से इंकार किया तो सभी ने सौदेबाजी शुरू कर दी। चार लाख रुपया देने को पवनप्रीत राजी हुए तो बदमाश उन्हें घर के सामने लाकर छोड़ गए और दो दिन में रुपये देने को चेताया।


पवनप्रीत ने जब रुपये नहीं दिए तो बदमाशों ने फोन कर अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पवनप्रीत ने कोतवाली देहात पहुंचकर तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पवनप्रीत की तहरीर पर धारा 504, 584, 386, 419 और 420 के तहत गुरुवार को केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पवनप्रीत के नंबर पर बदमाश जिस मोबाइल से काॅल कर रहे थे, उसे सर्विलांस पर लगाकर चार बदमाशों को दबोचा गया है।

इनमें नाजिरपुरा निवासी अशरफ, कोतवाली नगर क्षेत्र के किला निवासी अभिषेक सिंह व जाकिर और सुरेश शामिल हैं। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed