फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Businessman blocked the road

दुकान में चोरी पर भड़के व्यवसायी, सड़क जाम

Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Businessman blocked the road
चोरी - फोटो : अमर उजाला

रिसिया के कटिलिया चौराहे पर दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने बुधवार रात नगदी समेत तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इससे गुस्साए बाजार के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, हरदी थाना क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर से चोर घंटा और मंदिर के बर्तन उड़ा ले गए।

विज्ञापन


दोनों मामलो में लोगों ने थाने पर तहरीर दी है, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। रिसिया थाना अंतर्गत डिहवा गांव निवासी ताज मोहम्मद की रेडीमेड कपड़े की दुकान कटिलिया चौराहा बाजार में स्थित है। बुधवार रात 10 बजे के आसपास ताज मोहम्मद दुकान बंद कर घर चले आए थे।
विज्ञापन


इसी रात चोरों ने प्रतिष्ठान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। दुकान के कैश काउंटर का ताला काटकर चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी के साथ ही तीन लाख मूल्य के रेडीमेड कपड़े को पार कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के पीछे की दीवार कटी देखी तो सूचना ताज मोहम्मद को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचे तो अधिकांश कपड़े के गट्ठर व नकदी आदि नदारद था। रिसिया थाने की पुलिस को अवगत कराया गया। लेकिन एक घंटे तक पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इस पर गुस्साये बाजार के व्यवसायी सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। रिसिया और नवाबगंज की ओर आने-जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे।

आधे घंटे बाद थानाध्यक्ष आलोक राव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तहरीर लेकर चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गुस्साये व्यवसायी शांत हुए।

हरदी थाना अंतर्गत सिद्धेश्वर नाथ मंदिर का ताला काटकर चोरों ने रात में घंटा, मंदिर के बर्तन व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब पुजारी मनोज मिश्रा मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पाकर मंदिर के व्यवस्थापाक शशिकांत त्रिपाठी, सत्रोहन, शोभाराम, बदलूराम बाजपेई, महानंद, शिवपूजन आदि मौके पर पहुंचे। थाने पर सूचना दी गई, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed