{"_id":"573602fe4f1c1b7159919a71","slug":"boy-killed-and-then-hanged-to-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
राजा पयागपुर के आम की बाग में अजय का शव मिलने के बाद बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। राजा पयागपुर के आम की बाग में रखवाली करने वाले किशोर का शव शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से लटकता मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पिता ने पीटकर हत्या करने और फिर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए बाग की रखवाली का ठेका लेने वाले तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
पिता का कहना है कि वह गुरुवार को बेटे से मिलने गया था लेकिन बहानेबाजी कर उसे बेटे से मिलने नहीं दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरहा कुट्टी निवासी अजय (15) मां-पिता के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। हाल ही में राजा पयागपुर के कोट बाजार स्थित रमना बाग में आम की रखवाली के लिए ठेका हुआ था।
विज्ञापन
यह ठेका हुजूरपुर लौकाही निवासी फिरोज पुत्र सत्तार, पयागपुर के नूरपुर निवासी इमामुल पुत्र हेत अली और पंकज पुत्र मदन गुप्ता ने सामूहिक रूप से लिया था। इन ठेकेदारों ने बाग की रखवाली के लिए अजय को नौकरी पर रखा था।
दस दिन पूर्व ही अजय गांव से आया था। वह बाग में ही रहकर उसकी देखभाल कर रहा था। गुरुवार को अजय के पिता रामकुमार उससे मुलाकात करने बाग में पहुंचे लेकिन ठेकेदारों ने अजय को जरूरी काम से बाहर भेजने की बात कहकर मिलने नहीं दिया। शाम तक बेटे के लौटने का इंतजार करता रहा फिर रात में घर लौट आया।
शुक्रवार सुबह ठेकेदार फिरोज ने ककरहा कुट्टी गांव निवासी जुगुल किशोर के मोबाइल पर फोन कर अजय द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी और उसके परिवारीजनों को खबर करने को कहा।
मां-बाप रोते बिलखते रमना बाग पहुंच गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाया तो अजय के सिर, गले व पीठ पर चोटों के निशान मिले। एसओ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता रामकुमार का कहना है कि ठेकेदारों ने उसके बेटे की मार पीटकर हत्या कर दी, फिर लाश पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है। पिता ने ठेकेदारों पर बेटे के उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। कहा है कि उत्पीड़न के चलते ही गुरुवार को उसे बेटे से मिलने नहीं दिया गया।
‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई’
थानाध्यक्ष का कहना है कि पिता ने बेटे के हत्या की बात कही जरूर है लेकिन शव के पेड़ से लटकने के चलते मामला संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप केस दर्जकर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी गई है।