{"_id":"5908bf134f1c1bcf3a443252","slug":"blackmail-to-husband-three-wives","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने तीन पत्नियों को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने तीन पत्नियों को किया ब्लैकमेल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 02 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
blackmailing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मोहल्ला निवासी तीन पत्नियों ने पति पर अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही कई गंभीर आरोप मढ़े हैं। दो पत्नियों ने तो पति पर चाकू की नोंक पर रेप करने का भी आरोप लगाया है। तीनों का कहना है कि अब उनका शौहर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी तीन महिलाएं मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी के कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि उनका निकाह अलग-अलग समय पर शहर के कानूनगोपुरा निवासी दानिश खां के साथ हुआ था। लेकिन दानिश का चाल-चलन शुरू से ही खराब रहा। जिससे आधे दशक पूर्व उसने अपनी पहली पत्नी से किनारा कस लिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी रचायी।
साल भर तक दूसरी पत्नी के साथ रहा। फिर एमएमएस बनाकर दूसरी पत्नी और ससुराल के लोगों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दूसरी पत्नी को भी तलाक देने के बजाय उससे किनारा कस लिया। पांच माह पूर्व दानिश पर नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से निकाह रचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
किशोरी का कहना है कि उसके माता-पिता निकाह को तैयार नहीं थे। दानिश किशोरी का ममेरा भाई लगता है। रिश्तेदारी के चलते किशोरी का निकाह कहीं अलग करने की कोशिश में परिवार के लोग थे। लेकिन इस बीच पांच माह पूर्व दानिश मामा के घर पहुंच गया। किशोरी का कहना है कि रात में चाकू की नोंक पर दानिश ने उससे रेप किया। इसके बाद जबरन निकाह कर लिया।
निकाह के बाद तीसरी पत्नी का भी उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे भूखा रखकर फर्श पर बिछावन में बोरा दिया जाता है। आए दिन मारापीटा भी जाता है। इस बीच दानिश ने चौथे निकाह की तैयारी की। इसकी भनक लगने पर तीनों पत्नियां अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई।
एएसपी ने इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। उधर, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि अभी आदेश की कॉपी मिली नहीं है। हो सकता है देर रात डाक से आए। तब केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।