फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bike collided with bull, two died

तेज रफ्तार बाइक सांड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Mon, 29 Feb 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 29 Feb 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
बाबागंज/चरदा। वैवाहिक समारोह से रविवार देर रात घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक बाबा कुट्टी के पास सांड़ से टकरा गए। बाइक की रफ्तार तेज होने और हेल्मेट न लगाने के कारण मौके पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोग बाजार निवासी शैलेंद्र जायसवाल (26) पुत्र ठाकुर प्रसाद जायसवाल की रिश्तेदारी नानपारा में है।

रविवार शाम वहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए शैलेंद्र और बाजार निवासी सर्वेश सोनी (22) पुत्र मिश्रीलाल एक ही बाइक पर सवार होकर गए थे। वहां से देर रात दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात 11 बजे के आसपास जब उनकी बाइक नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बाबा कुट्टी के निकट पहुंचे तभी बीच सड़क पर सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवकों की पहचान होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के घर में सूचना दी।


पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उधर, शनिवार दोपहर सांड़ की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed