फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attacked on pradhan candidate, injured three others

प्रधान प्रत्याशी पर हमला, तीन अन्य घायल

Thu, 10 Dec 2015 10:28 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
पहलवानपुरवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के परिवार के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक प्रत्याशी के पिता पर फावड़े से हमला कर दिया गया। अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव में सुरक्षा बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पहलवानपुरवा निवासी छब्बन और मुबारक प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। मुबारक के परिवार के कुछ बच्चों का खेलते समय छब्बन के बच्चों के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में मुबारक के पिता सुबराती पर फावड़े से हमला कर दिया गया जबकि प्रत्याशी मुबारक के चाचा इसराइल व बेलदार और घूरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ पीके सिंह दल बल के साथ गांव पहुंच गए लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने सुबराती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed