फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack on JE

घटतौली रोकने गए अवर अभियंता पर हमला

Sat, 20 Jun 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 20 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
दीनदयाल धर्मकांटा भिनगा पर घटतौली की सूचना पर शनिवार सुबह पीडब्ल्यूडी अभियंता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रंगे हाथों घटतौली करने वालों को पकड़ लिया तो आरोपियों ने जेई पर हमला कर दिया, जिसमें वे जख्मी हो गए। जेई की िशकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी से शनिवार सुबह लगभग आठ बजे वल्क बिटमिन बीजी 10 (तारकोल) लोक निर्माण विभाग के लिए आया था। जिसका तौल कराने के लिए टैंकर को श्रीदीनदयाल जी धर्मकांटा भिनगा भेजा गया था। वहां तौल करने वाले महादेव ने अपने एक साथी को पहले से ही धर्मकांटे के अंदर बने चेंबर में बैठा दिया था। चेंबर में बैैठा युवक तौल के समय धर्मकाटें के लीवर पर ईंट रखकर घटतौली करा रहा था। इसकी जानकारी तौल करा रहे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कलाशंकर को हुई। उन्होंने पत्थर से ढके चेंबर को जैसे ही हटाया। वहां घटतौली करने वाला व्यक्ति दिखाई दिया। इस पर उन्होंने चेंबर में घुस कर घटतौली करने के लिए ईंट रखने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। इसकी सूचना तत्काल भिनगा कस्बा पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती पकड़े व्यक्ति को छुड़ाने के लिए धर्मकांटे में तौल कर रहा महादेव व उसी के गांव का एक अन्य व्यक्ति अवर अभियंता पर हमलाकर हो गया। अभियंता के हाथ में चोट आई है। मौके से तौल प्रभारी समेत अन्य भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed