{"_id":"587119d34f1c1bf47f1583cd","slug":"alert-directions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की अचार संहिता लगने के तीसरे दिन मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित और डीआईजी एके राय ने शनिवार को जनपद का दौरा किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरतने व असलहों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कमिश्नर सुधीर दीक्षित व डीआईजी एके राय ने कहा कि सभी एसडीएम व सीओ अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएं। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस की दुकानों पर चेकिंग करें। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अधिकारी मतदान केंद्र की संवेदनशीलता के बारे में भी पूरी जानकारी एकत्र करें।
एसडीएम व सीओ को क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट को गंभीरता से लेने और किसी भी छोटी घटना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने डीएम अभय को सभी केंद्र पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि चुनाव के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता पूरी है। वाहनों की कुछ कमी हो सकती है। इसके संबंध में आयोग को पत्र भेजा जा रहा है। इस दौरान एसपी सालिकराम वर्मा, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम विद्याशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।