{"_id":"58c8198e4f1c1bb66032a891","slug":"acid-thrown-on-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फेंका तेजाब, झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर फेंका तेजाब, झुलसा
amar ujala
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक को सोमवार दोपहर कुछ हुड़दंगियों ने रंग लगाने की कोशिश की। युवक ने रंग लगाने का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब युवक की पीठ पर पड़ा, जिससे वह झुलस गया।
इस मामले में कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत खालेपुरवा नौबना निवासी अवधेश निषाद पुत्र छोटेलाल ने मोतीपुर थाने में दी तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह सोमवार दोपहर सब्जी खरीदने के लिए उर्रा बाजार बाइक से गया था।
इसी दौरान बाजार में कुछ युवक रंग खेल रहे थे। उन सभी ने रंग लगाने की कोशिश की। लेकिन एलर्जी होने के कारण अवधेश ने रंग लगाने से रोक दिया। अवधेश का कहना है कि इस दौरान उर्रा निवासी अनवर पुत्र बेचू नाऊ व शकील पुत्र सद्दीक नाऊ ने उसके ऊपर तेजाब उडे़ल दिया।
विज्ञापन
अवधेश बचने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन तब तक तेजाब उसकी पीठ पर गिर गया। तेजाब पड़ने से अवधेश छटपटाने लगा। आसपास के लोग दौड़े। इस पर तेजाब डालने वाले युवक मौके से खिसक गए।
अवधेश ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। झुलसे युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।