{"_id":"639d6bba59fc153e2b348862","slug":"a-labourer-died-in-salarpur-mill-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, थाने का घेराव कर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahraich: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, थाने का घेराव कर परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 17 Dec 2022 12:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:41 PM IST
सार
बहराइच की सलारपुर मिल में एक मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने थाने का घेराव किया। काफी समझाने के बाद माने।
विज्ञापन
परिजनों ने थाने का किया घेराव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच शहर के सलारपुर में स्थित एक मिल में काम कर रहे श्रमिक की संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात मौत हो गई। परिवार को बिना सूचना दिए श्रमिक को अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी होने पर परिजन आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मिल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महोलीपुरा निवासी नसीम अहमद उर्फ भूरे (33) पुत्र हबीब अहमद दरगाह थाना क्षेत्र के सलारपुर में स्थित एक मिल में काम करता था। शुक्रवार को उसकी मिल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिल में काम कर रहे भाई हलीम अहमद को भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें -जेब पर बढ़ेगा बोझ: प्राइवेट स्कूल 12 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे फीस, अगले शैक्षिक सत्र से लागू होगा फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट देगी भाजपा, पसमांदा समाज को साधने की है तैयारी
आरोप है कि घटना को छिपाते हुए मिल प्रबंधन ने सीधे मृत श्रमिक को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग दरगाह थाने के घेराव करने पहुंच गए।
यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए मिल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने सभी को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मिल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।