{"_id":"250a781ccfaa3a1d36ccff2786ab1059","slug":"9-arrested-with-alcohal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 लीटर शराब के साथ 9 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
115 लीटर शराब के साथ 9 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/नवाबगंज।प्रधानी चुनाव को देखते हुए गुरुवार को पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान टलाया।
इस दौरान 115 लीटर अवैध कच्ची शराब विभिन्न स्थानों से बरामद हुई, जबकि तीन सौ क्विंटल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत होलिया गांव में दबिश दी गई। उपनिरीक्षक मोतीलाल शर्मा सिपाही बालगोविंद सिंह व राजेंद्र कुमार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से लालबोझी गांव निवासी जगराम, मथुरापुरवा निवासी तीरथ, भंगहर निवासी सुभाष व केशव को 10-10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
इसी थाना क्षेत्र के अद्दत गांव में हल्का सिपाही घनश्याम सिंह व रमेश यादव ने गश्त के दौरान किशोरी लाल व रामसेवक के पास से 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
थाना हरदी क्षेत्र के मोहनपिपरी गांव में एसआई ब्रम्हानंद ने हजारी लाल के घर छापेमारी कर 15 लीटर कच्ची शराब, 300 क्विंटल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा गांव में भी पुलिस ने छापेमारी कर गांव निवासी शत्रोहन लाल के पास 10 लीटर शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में भी सिपाही जयप्रकाश व विकास ने गश्त के दौरान बंजरिया गांव निवासी पृथवीराज के पास 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।