फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   फूड पॉयजनिंग से पीड़ित पिता की भी मौत

फूड पॉयजनिंग से पीड़ित पिता की भी मौत

Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
फूड पॉयजनिंग से पीड़ित पिता की भी मौत
फूड पॉयजनिंग से पीड़ित पिता की भी मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी
पुत्र की रात में ही थम गई थी सांस
बहराइच। श्रावस्ती के दुर्गापुर गांव में फूड पॉयजनिंग की चपेट में आए ग्रामीण की भी इलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जिंदगी व मौत से जूझ रही है। उसके पुत्र की रात में ही सांसें थम गई थीं। पिता-पुत्र की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को घर भेज दिया गया है।

श्रावस्ती जिले के दुर्गापुर गांव निवासी अंगनूराम (60) पुत्र गुरुदयाल के परिवार ने रविवार की रात में बासी खाना खाया था। इसके बाद रात में अंगनू के साथ उनकी पत्नी धर्मराजी (58) और पुत्र मेहीलाल (40) की तबियत बिगड़ गई थी। भिनगा चिकित्सालय में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को श्रावस्ती से जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया था। यहां पर इलाज के दौरान सोमवार को देर शाम मेहीलाल की मौत हो गई थी। जबकि अंगनू और उनकी पत्नी धर्मराजी जिंदगी व मौत से जूझ रहे थे। मंगलवार को दोपहर अंगनू की भी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर पुत्र मेहीलाल के साथ पिता अंगनू का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती धर्मराजी पति और पुत्र की मौत के बाद काफी नाजुक दौर से गुजर रही है। स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक बासी भोजन के सेवन से पूरे शरीर में जहर फैल गया, जिससे ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed