फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   7 Lakh looted from businessman

व्यापारी से सात लाख लूटे

Sat, 13 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा से तगादा वसूलकर शनिवार देर रात नानपारा लौट रहे बाइक सवार गल्ला व्यापारियों की आंख मेें मिर्च झोंक कर नकाबपोश बदमाशों ने सात लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


नानपारा के ग्राम भग्गापुरवा निवासी वसीम लारी गल्ला व्यवसायी है। वह मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी निहाल के साथ रुपईडीहा में तगादा वसूल रात 9:30 बजे बाइक से लौट रहा था। नानपारा क्षेत्र में सरयू नहर के दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर व्यवसायी वसीम की आंख में मिर्चा झोंक दिया।
विज्ञापन


वसीम व उसका साथी बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इस बीच बदमाशों ने वसीम का रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। निहाल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा व सीओ अजय भदौरिया मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीहा, मोतीपुर, खैरीघाट कोतवाली देहात और रामगांव थानों को सतर्क कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि आंख में मिर्चा पड़ने के चलते वसीम कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। जांच में पता चला है कि बैग में करीब सात लाख रुपये थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed