{"_id":"59c29c204f1c1b88688b5a66","slug":"61505926176-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर में जिला अस्पताल के सामने से बह रहे नाले में एक नवजात का शव सुबह लोगों ने पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संवेदना तार-तार हो रही है। कभी बेटी तो कभी बेटे को नाले और कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है। मासूम तड़प कर दम तोड़ देते हैं। कभी लोकलाज का भय होता है तो कभी अन्य समस्या लेकिन संवेदना को हर बार झटका लगता है। कुछ ऐसी ही स्थिति बुधवार को कोतवाली नगर अंतर्गत जिला अस्पताल के ठीक सामने से बह रहे नाले में दिखी। इस नाले के निकट खोमचे वाले दुकाने लगाते हैं। बुधवार दोपहर में एक व्यवसायी नाले की तरफ कूड़ा फेंकने गया तो उसने नाले में कूड़े के ढेर पर नवजात का शव देखा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत बालक किसके घर का है। पहचान नहीं हो सकी है।