फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   करंट लगने से वृद्ध की मौत, पांच झुलसकर घायल

करंट लगने से वृद्ध की मौत, पांच झुलसकर घायल

Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से वृद्ध की मौत, पांच झुलसकर घायल
बहराइच/नवाबगंज। करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध की नवाबगंज में मौत हो गई। जबकि रायबोझा में पांच युवक झुलस गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं करंट की चपेट में आकर घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया है। पांच मवेशी भी झुलसे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत उमरिया गांव निवासी झलारी विश्वकर्मा (70) शुक्रवार दोपहर में गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर यूकेलिप्टस की बाग में सूखी लकड़ियां बीनने गए थे। यहां पर एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। चपेट में आकर झलारी की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। इस दौरान घास चर रहे पांच मवेशी भी झुलसकर घायल हुए। घायल मवेशियों का इलाज मवेशी मालिकों के अहाते में चल रहा है। मृतक ग्रामीण के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मोतीपुर थाना अंतर्गत रायबोझा निवासी शहाबुद्दीन (25) पुत्र मोहम्मद उमर, नंदवीर (30) पुत्र मालती प्रसाद अपने सहयोगी हुक्कू (28), समऊ (20) और बबलू (37) के साथ रेलवे स्टेशन के निकट से शुक्रवार दोपहर में गुजर रहे थे। पानी भरा हुआ था। यहीं पर लकड़ी का टूटा विद्युत पोल पड़ा था। पोल से बंधी बिजली की केबल पानी में डूबी हुई थी। पास में पहुंचते ही सभी करंट की चपेट में आ गए। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। सूखे बांस की सहायता से सभी को बाहर खींचा गया। सहाबुद्दीन और नंदवीर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य तीनों युवकों को मिहींपुरवा अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed