फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   5.50 lakh goods stolen

5.50 लाख का माल उड़ाया

Sun, 20 Sep 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 20 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के बेहड़ गांव में दो घरों को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवरात समेत चार लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी है। जबकि एक दुकान से 50 हजार की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दुकान से एक लाख की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत करेहना ग्राम पंचायत के बेहड़ गांव निवासी अनीस अहमद के घर में चोर पीछे के रास्ते से घुसे थे। चोरों ने घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नगदी समेत दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद उनके पड़ोसी रज्जब अली के घर में चोर पीछे से सेंध लगाकर घुसे।
विज्ञापन


यहां से भी चोरों ने सवा लाख रुपये के जेवरात, बीस हजार के बर्तन, दो हजार नगदी समेत दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यहां एक गन्ने के खेत में बक्सा आदि सामान बिखरा पड़ा मिला। थाना क्षेत्र के ही ग्राम नथुवापुर निवासी नंदकिशोर मौर्या की जनरल स्टोर की दुकान भगवानपुर चौराहे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे। चोरों ने दुकान में रखी चार हजार रुपये नगदी समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति पार कर दी। एसओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम सरबदी कुरसहा निवासी शिव कुमार शुक्ला की किराना की दुकान जलालपुर-पुरैना मार्ग पर है।

वह शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। चोर रात में पीछे के रास्ते  बांस लगाकर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में रखी 11 हजार नगदी और एक लाख रुपये का सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी दुकान मालिक को हुई।


उन्होंने थाने में तहरीर दी है। एसओ छोटक यादव ने बताया कि तहरीर लेकर चोरी की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर जाकर पुलिसकर्मियों ने घटना का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed