फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   28 lacs rupees cheated to the teacher,s

शिक्षकों से 28 लाख रुपये ठगे

Tue, 18 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 18 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
28 lacs rupees cheated to the teacher,s
2000 rupees
मदरसा मिस्बाहुल उलूम नानपारा कस्बे में कार्यरत चार मदरसा शिक्षकों से प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने नौकरी का झांसा देकर करीब 28 लाख रुपये हड़प लिए। शिक्षकों के विभाग से जानकारी करने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित शिक्षकों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नानपारा कस्बा स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम अंजुमन इस्लामिया में मदरसा शिक्षक मोहम्मद रिजवान खां, मोहम्मद नफीस रजा खां, मोहम्मद इसराईल और शमसुद्दीन खां कार्यरत थे। शिक्षकों का कहना है कि मदरसे के प्रबंधक आजम खां और प्रधानाचार्य मौलाना मोइनुद्दीन ने सभी शिक्षकों को नियमित कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


मदरसे को यूपी मदरसा बोर्ड से सहायातित कराने के नाम पर सभी से अवैध वसूली की गई, जिसमें मोहम्मद रिजवान ने प्रबंधक को 3.25 लाख व प्रधानाचार्य को 4.50 लाख, मोहम्मद इसराइल ने प्रधानाचार्य को 3.95 लाख आरैर मोहम्मद नफीस ने प्रबंधक को 7.50 लाख रुपये दिए थे। जबकि शमसुद्दीन से प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने मिलकर 9.50 लाख रुपए लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा शिक्षकों का कहना है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जानकारी करने पर किसी तरह की नौकरी दिए जाने की बात सामने नहीं आई, जिससे सभी भौचक रह गए। मदरसे में बात करने पर सभी को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। चारों पीड़ित शिक्षकों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव का कहना है कि तहरीर मिल गई है।


मदरसा प्रबंधक व प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी का प्रयास किया गया था, लेकिन वह लोग मदरसे में नहीं मिले। इनके मोबाइल नंबर भी बंद चल रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed