फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मोरहवा गांव के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

मोरहवा गांव के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 22 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोरहवा गांव के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
वन दरोगा ने पदचिन्हों से की पुष्टि
विज्ञापन

हरदी (बहराइच)। सरयू के कछार से तेंदुए की दहशत खत्म नहीं हो रही है। शनिवार शाम को मोरहवा गांव के निकट ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। इस पर हांका लगाना शुरू किया। तेंदुआ गन्ने के खेत में पहुंच गया। सूचना वन विभाग को दी गई है। गांव के लोग काफी दहशत में हैं। गौरतलब हो कि इसी क्षेत्र से तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज अंतर्गत मोरहवा गांव सरयू के कछार में स्थित है। गांव निवासी विकास शुक्ल, लोक नाथ, शारदा प्रसाद, अनुराग शुक्ल शाम करीब 6 बजे खेत से घर लौट रहे थे। तभी गांव से 200 मीटर की दूर गन्ने के खेत के निकट तेंदुआ दिखा। उसे देखते ही सभी ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


इस पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई है। वन दरोगा दीपक सिंह ने मौके पर पहुंचकर पदचिन्हों से तेंदुए के होने की पुष्टि की है। उन्होंने ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। इधर तेंदुआ दिखने के बाद गांव के लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि इस क्षेत्र में अरसे से तेंदुए उत्पात मचा रहे हैं। दो मासूमों के साथ 18 मवेशियों को तेंदुए ने निवाला बनाया है। उधर दो दिन पूर्व अनूप बाजपेई के बछड़े को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है।


तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला
कतर्नियाघाट। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के घोसियाना गांव निवासी आजाद की बकरी को शुक्रवार रात तेंदुए ने निवाला बना लिया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई, तब दहशत में आए। इस मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed