फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पूर्व प्रधान समेत चार घरों से चोरों ने उड़ाई तीस लाख की संपति

पूर्व प्रधान समेत चार घरों से चोरों ने उड़ाई तीस लाख की संपति

Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान समेत चार घरों से चोरों ने उड़ाई तीस लाख की संपति
चार घरों से चोरों ने उड़ाई 30 लाख की संपत्ति
विज्ञापन

नगदी के साथ चोरों ने उड़ाया पुश्तैनी जेवारात
खिड़की तोड़ कर घरों में घुसे थे चोर
चित्तौरा (बहराइच)। इमलिया गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार घरों में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोलकर नगदी और पुश्तैनी जेवरात समेत लगभग 30 लाख की संपत्ति पार कर दी। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।
कोतवाली देहात अंतर्गत इमलिया गांव निवासी संतराम वर्मा पूर्व ग्राम प्रधान हैं। इनका परिवार और पट्टीदारी के लोग काफी समृद्ध माने जाते हैं। गुरुवार रात को चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नगदी, 08 लाख मूल्य के पुश्तैनी जेवरात, कपड़ा और कीमती बर्तन पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोर पड़ोस में संतराम के भाई श्रीराम वर्मा के घर में घुसे यहां से भी चोर नगदी और पुराने जेवारात समेत साढ़े दस लाख की संपत्ति समेट ले गए। चोरों ने गांव निवासी लल्लन और कमलेश के घर से भी 10 लाख से अधिक की संपत्ति और नगदी समेट ली। सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक भी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉग स्क्वायड ने जांच की है। पीड़ितों की तहरीर पर विवेचना कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



दुकान व तीन मकान से दो लाख का सामान चोरी
उर्रा। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत मधवापुर ग्राम पंचायत के मजरा पसियनकुट्टी चौराहा पर जगदीश मास्टर की कापी-किताब की दुकान है रात में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इसी गांव निवासी कैलाश के मकान का ताला तोड़कर पांच हजार नकदी समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति चोरों ने पार कर दी। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी गोरखनाथ के यहां जेवरात, नकदी, कपड़ा बर्तन समेत 80 हजार की संपत्ति उड़ाई। पड़ोस में रहने वाले साहब प्रसाद के यहां घुसे चोरों ने जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सभी पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed