फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हिंदू बनाएं रखें एकता तो विश्व में होगा नाम

हिंदू बनाएं रखें एकता तो विश्व में होगा नाम

Tue, 18 Jun 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिंदू बनाएं रखें एकता तो विश्व में होगा नाम
गायघाट (बहराइच)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मिहींपुरवा स्थित नवयुग इंटर कॉलेज में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदुओं को एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मिहींपुरवा कस्बे में स्थित नवयुग इंटर कॉलेज परिसर में आरएसएस की ओर से आयोजित हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक कृष्णानंद रहे। इस दौरान स्वयंसेवक बंधुओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कृष्णानंद ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना कर भारत को एक किया था।
विज्ञापन


शिवाजी के आदर्शों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज एकता बनाए रखे, जिससे देश में उनकी सरकार होगी। साथ ही विश्व में हमारे समाज का नाम होगा। कार्यक्रम को विभाग कार्यवाह अंबिका, खंड संचालक बाबूलाल शर्मा, खंड कार्यवाह तीरथराम, जिला सेवा प्रमुख सुरेश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामसिंह, खंड प्रचार प्रमुख मनीष कुमार सिंह, पिंटू मौर्या, अमरेंद्र वर्मा, विशाल सिंह, जनार्दन राय, अमित कुमार, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed