{"_id":"5d066fc28ebc3e1d96334319","slug":"15607029028-bahraich-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में हो रहीं ताबड़तोड़ चोरियों के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने अंतर जनपदीय चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया है। चार लोग पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस, नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्वाट टीम व कोतवाली देहात पुलिस को निर्देश दिया गया था। रविवार दोपहर में करीब 1.30 बजे गोलवाघाट स्थित हनुमान मंदिर के पास खाली प्लाट में कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर स्वाट टीम व कोतवाली देहात की पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों के चोरों के अंतर जनपदीय गैंग का सदस्य होने की पुष्टि हुई।
पकड़े गए लोगों में खैरीघाट थाने के अलीनगर निवासी खुटाली उर्फ राम मिलन भी शामिल है। वह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। खुटाली के साथ उसके सहयोगी अमृतलाल उर्फ टिर्रा, अशोक कुमार तथा संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इनके कब्जे से दो किलो 50 ग्राम चरस, 53 बोतल शराब, 4200 रुपये, बाइक व नकब लगाने का सामान मिला है। पकड़े गए चोरों ने बहराइच के अलावा बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, लखीमपुर जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।