फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जंगल से काटी गई 37 बोटा सागौन की लकड़ी आरा मशीन से बरामद

जंगल से काटी गई 37 बोटा सागौन की लकड़ी आरा मशीन से बरामद

Sat, 15 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
जंगल से काटी गई 37 बोटा सागौन की लकड़ी आरा मशीन से बरामद
मोतीपुर (बहराइच)। जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर पिकअप से मिहींपुरवा स्थित आरा मशीन पर पहुंचा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर डीएफओ ने मोतीपुर के वनकर्मियों को छापेमारी के निर्देश दिए। वन विभाग की टीम ने आरा मशीन पर छापा मार कर वाहन पर लदे 37 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की। कागजात न दिखा पाने पर लकड़ी तथा वाहन को सीज कर एक आरोपी के खिलाफ रेंज केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बाद भी वन माफिया बेशकीमती पेड़ों की कटान धड़ल्ले से कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ लोगों ने मोतीपुर रेंज में सागौन के पेड़ काट डाले। इसके बाद उसके बोटे बनाकर पिकअप से मिहींपुरवा में स्थित आरा मशीन पर ले गए। इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह को मिली।
विज्ञापन


इस पर डीएफओ ने मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी को छापेमारी के निर्देश दिए। डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद प्रकाश आर्य, वन्यजीव रक्षक विजयपाल, वन दरोगा टीपीएन सिंह, एसटीएफ के जवान बृजेश रावत, गुरुदीन सिंह, वाचर अवधेश कुमार के साथ मिहींपुरवा में स्थित मंगल सिंह की आरा मशीन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पिकअप पर लदी लकड़ी बरामद की। रेंजर आनंद प्रकाश ने बताया कि बरामद लकड़ी के कागजात चालक से मांगे गए, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सका। इस पर लकड़ी तथा पिकअप को सीज कर रेंज केस दर्ज किया गया है। कोतवाली मुर्तिहा के ककरहा निवासी लकड़ी मालिक दधीच यादव के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed