{"_id":"59a9a8404f1c1bf1278b4c7a","slug":"151504290880-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का केस दर्ज
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का केस दर्ज
पयागपुर (बहराइच)। मुलुकसिंह पुरवा गांव निवासी एक विवाहिता ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुरमाफी निवासी राधा देवी (26) पुत्री धर्मराज का विवाह तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के ही मुलुकसिंहपुरवा गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामू के साथ हुआ था। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार की रात उसने घर में लगे हुक से फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पिता धर्मराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की बात कही है। जिसके आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मृतका का ससुर रामू व सास सुशीला फरार हैं।