{"_id":"587cfb014f1c1b700defec5f","slug":"15-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
15 घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के कृष्णानगर से यात्रियों को लेकर पंजाब जा रही बस रविवार रात क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस के 15 यात्री घायल हो गए। उन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जालंधर निवासी एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण बस का पट्टा टूटना बताया जा रहा है।
नेपाल में कृष्णानगर से यात्रियों को लेकर निजी बस (पीवी23एम-8743) रविवार शाम को पंजाब के लुधियाना शहर के लिए रवाना हुई। बहराइच में आसाम रोड से होते हुए लखीमपुर की ओर जाते समय रविवार देर रात नानपारा क्षेत्र में नान्हूजोत गांव के निकट अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरे खड्ड में पलट गई।
यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और सूचना कोतवाली दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने मौके पर पहुंच एंबुलेंस बुलवा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायलों में नेपाल के पालपा निवासी मानसिंह (40), रिक्खाराम (35), धनमाला (30), प्रेम कुमार (22), दांग नेपाल निवासी विमला थापा (44), राम गनेश (16), कृष्णलाल कावेरी (19), प्रमिला (32), पंजाब लुधियाना निवासी गुलाब सिंह (35) और हेमंत सिह (30) आदि शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हेमंत की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बस के चालक फतेहगढ़, पंजाब निवासी तीरथ सिंह को भी चोट आई हैं। चालक ने बताया कि अचानक बस का पट्टा टूटने से हादसा हुआ।
बस को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की गई लेकिन पलट गई। संयोग से रफ्तार धीमी थी जिससे यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई। बस में 55 यात्री सवार थे। रात में ही दूसरी बस का इंतजाम कर यात्रियों को गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।