फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 houses burnt in Village

15 मकान जले, 12 लाख का नुकसान

Mon, 21 Nov 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव में रविवार रात लगी आग में 15 मकान जल गए। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। आग बुझाने की उनकी कोशिश सफल नहीं हो पाई। मकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। करीब 12 लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना के बावजूद दमकल कर्मी भी मौके पर नहीं पहुंचे।  
विज्ञापन


मिहींपुरवा क्षेत्र में ग्राम अड़गोड़वा निवासी पूरन के घर में रविवार रात 11 बजे आग लग गई। नींद खुलने पर परिवारीजनों ने मकान को लपटों से घिरा देखा तो आग बुझाने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर उन्होंने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी दौड़े।
विज्ञापन


आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेजी से फैलीं जिससे गोविंद कुमार, रमेश, छोटेलाल, बबलू, राजू, खेलावन, लाखन, विनोद, बाले, दिनेश कुमार, गज्जू, बुढ़ैला, केशवराम और रामसमुझ समेत 15 ग्रामीणों के मकान जलने लगे। ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। सूचना के बावजूद दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक आग से अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवरात समेत सारा सामान जल गया। सूचना तहसील को दी गई लेकिन कोई भी राजस्व कर्मी मुआयना करने नहीं पहुंचा है। ऐसे में 15 परिवारों के करीब 80 सदस्य खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed