फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तीन सगे भाइयों समेत पांच को बंधक बनाकर दी यातना

तीन सगे भाइयों समेत पांच को बंधक बनाकर दी यातना

Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
तीन सगे भाइयों समेत पांच को बंधक बनाकर दी यातना
बहराइच। गोड़हिया नंबर तीन के मजरा लोधनपुरवा निवासी तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों को चोरी के मामले में पूछताछ करने के बहाने गांव के दबंग मंगलवार रात तांत्रिक के कहने पर घर बुला ले गए। घर के एक कमरे में सभी को बंधक बनाकर कपड़ा उतरवाकर लाठियों से पीटा। करंट के झटके दिए, मानवता की सारी हदें पार कर दी। एक युवक के पिता ने इस मामले में थाने पहुंचकर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कमरे से मुक्त कराया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत गोड़हिया नंबर तीन के मजरा लोधनपुरवा निवासी अजय प्रताप सिंह के घर बीते सप्ताह चोरों ने धावा बोलकर हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ किया था। इस मामले में अजय ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी बीच अजय ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। तांत्रिक ने गांव के पांच लोगों के नाम सुझाए। उनके द्वारा चोरी करने की बात भी कही। इस पर अजय ने गांव निवासी सगे भाई मनोज, अनंतराम, हनुमान व उनके पड़ोसी महादेव और पैरू को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को घर बुलाया। यहां पर सभी को बंधक बनाकर छत के ऊपर स्थित कमरे में रखा। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उनके कपड़े उतरवाकर पाइप से पानी की बौछार छोड़वाई गई। लाठियों से पीटा गया। करंट के झटके दिए। मनीज व हनुमान का कहना है कि अय प्रताप का कहना था कि तांत्रिक के कहने पर तुम लोगों को यहां पर लाया गया है। बेटों को छुड़वाने के लिए मनोज के पिता अजय के घर पहुंचे तो उन्हें धक्का देकर भगा दिया गया। इस मामले में अजय के पिता ने कैसरगंज थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। देर रात पहुंची पुलिस ने दबिश देकर कमरे में नग्न हालत में बंद पांचों ग्रामीणों को रिहा कराया। उन्हें थाने लाने के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष श्यामबिहारी सिंह का कहना है कि पांचों ग्रामीणों की तहरीर पर अजय प्रताप समेत सात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 442, 323, 504, 506, 307 व 308 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य चारों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सगे भाई बोले करंट लगाने के साथ गुप्तांग में डाला पेट्रोल
सगे भाइयों का कहना है कि प्रताड़ना के दौरान मंगलवार देर रात आरोपियों ने करंट के झटके देने के बाद बेहोश कर दिया। फिर गुप्तांग में पेट्रोल डालकर प्रताड़ित किया। हनुमान द्वारा पानी मांगने पर मुंह में लघुशंका कर यातना की हदें पार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही कॉबिंग
रात में घटना की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पर दबिश देकर सभी को मुक्त कराया। कुछ आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी को दबोच लिया जाएगा। -कमलेश दीक्षित, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed