{"_id":"5c3cb88dbdec225eb65de33b","slug":"121547483277-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी को रंजिश में गोली मारी, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी को रंजिश में गोली मारी, भर्ती
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यवसायी को रंजिश में कुछ लोगों ने गोली मार दी। उसे गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत स्थिर बतायी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना अंतर्गत हटवा गोपाल गांव निवासी बड़ेलाल उर्फ अर्जुन सिंह (35) की खाद व बीज की दुकान चंदवापुर चौराहे पर है। रविवार रात बड़ेलाल दुकान बंद कर घर जा रहेे थे।
जब वह शंभू टिकरी चौराहे से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी क्षेत्र निवासी घनश्याम व बाबू ने बड़ेलाल को रोक लिया। अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। बड़ेलाल ने विरोध किया तो उन पर कट्टे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने व्यवसायी बड़ेलाल को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।
व्यवसायी के मामा की तहरीर पर घनश्याम और बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बड़ेलाल के बांह और पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी फरार हैं।