फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   12 houses burned

आग से 12 मकान जले

Tue, 24 May 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 24 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
12 houses burned
ग्रामीणों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला
जनपद में दो स्थानों पर लगी आग से 12 मकान और तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। इन हादसों में करीब 29 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। सोमवार रात तेज आंधी के दौरान फखरपुर के उमरी गांव में लगी आग से 12 घर जल गए।
विज्ञापन


इस हादसे में सात लाख की संपत्ति नुकसान हुआ है। उधर पयागपुर बस स्टॉप के निकट तीन दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी आग में करीब 22 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फखरपुर थानान्तर्गत ग्राम उमरी में सोमवार रात लोग खाना खाकर सोए थे।
विज्ञापन


आधी रात के करीब आंधी के दौरान विद्युत तार के पेड़ से टकराने के चलते चिंगारी निकली। उससे सज्जाद के फूस के मकान में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक पड़ोस के मुनऊ, कृपाराम, ढोढ़े, बदलू, ईदू, बुधई, गुल्ले, सहबान, ननके समेत 12 मकान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। इस हादसे में ग्रामीणों के घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, जेवरात आदि जल कर राख हो गए जिससे करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल व थानाध्यक्ष फखरपुर ने जायजा लिया। 

पयागपुर के बस स्टॉप चौराहे के निकट सोमवार रात शार्ट सर्किट से राहुल पटवा की रेडीमेड कपड़ों और जनरल मर्चेंट की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं जिससे करीब 20 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।


बगल में स्थित एक मेडिकल स्टोर भी आग चपेट में आ गया। स्टोर में रखी करीब दो लाख की दवाइयां जल गईं। चौकीदार ने रात में ही दुकान मालिक राहुल पटवा को घटना की सूचना दी लेकिन उनके पहुंचने तक सारा सामान जल चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed