फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नाव पलटी, किशोर की मौत

नाव पलटी, किशोर की मौत

Mon, 13 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नाव पलटी, किशोर की मौत
नानपारा (बहराइच)। एक किशोर सोमवार सुबह नाव से बाढ़ क्षेत्र पार कर अंबरपुर खरीदारी करने गया था। लौटते समय अचानक नाव पलट गई। इससे किशोर की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने शव निकाल लिया है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना अंतर्गत रायगंज निवासी कमलेश (16) की किराने की दुकान गांव में है। दुकान पर सामान खत्म हो गया था। वह सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास स्वयं डोंगी नाव लेकर अंबरपुर बाजार गया था।
विज्ञापन


वहां खरीदारी के बाद वह दोपहर में वापस नाव पर सवार हुआ। लेकिन पतवार को घाट पर ही भूल गया। बीच धारा में जब नाव भंवर में फंसकर घूमने लगी तो पतवार के अभाव में वह आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव पलटने से किशोर की डूबकर मौत हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। खैरीघाट थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि शव नदी से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed