फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भारत और नेपाल के अधिकारियों ने किया मंथन

सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भारत और नेपाल के अधिकारियों ने किया मंथन

Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भारत और नेपाल के अधिकारियों ने किया मंथन
अगैया (बहराइच)। एसएसबी मुख्यालय अगैया के सभागार में शुक्रवार को भारत-नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर दोनों देशों के अधिकारियों ने मंथन किया। तस्करी और सीमावर्ती अपराध रोकने की कार्ययोजना बनी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे का सहयोग करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत एसएसबी के अगैया मुख्यालय पर आयोजित इंडो-नेपाल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल के कमिश्नर एसवीएस रंगाराव ने की। बैठक में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंध हैं। सीमा खुली है। ऐसे में सीमा की सुरक्षा करना दोनों देशों का दायित्व है। उन्होंने मित्रवत सीमा सुरक्षा की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की। इस पर नेपाल के सीडीओ रमेश कुमार, बर्दिया के नारायण प्रसाद और दांग जिले के गजेंद्र कुमार ने सहमति जतायी। तस्करी और सीमा संबंधी अपराधों की कार्य योजना तय कर उस पर अमल करने की बात कही। डीआईजी एके राव ने अपराधों पर कैसे अंकुश पाएं, इसके बारे में चर्चा की। नोमेंस लैंड पर संयुक्त गश्त पर मंथन हुआ। साथ ही एक-दूसरे देश के अपराधी छिपे होने के मुद्दे पर चर्चा कर उन्हें पकड़कर कार्रवाई करने पर भी दोनों देशों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर, श्रावस्ती के जिलाधिकारी दीपक मीना, एसपी विजय कुमार, एसएसबी 42वीं बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार गिरि, कुलजीत सिंह, एसडीएम एसपी शुक्ला, सीओ एसके यादव, नेपाल के बांके जिले के पुलिस कप्तान दिलीप शर्मा, बर्दिया जिले के कप्तान पुष्पराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed