{"_id":"585acab94f1c1b2e4ee39929","slug":"1000-500-of-the-old-notes-were-found-in-the-garbage-dump","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिले 1000-500 के पुराने नोट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े के ढेर में मिले 1000-500 के पुराने नोट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की मल्हीपुर शाखा के पीछे कूड़े के ढेर में बुधवार को 1000-500 के कई नोट फटे पड़े मिले। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने नोटों को उठाकर अपने पास रख लिया। एलडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने मामले में जांच की बात कही है।
इलाहाबाद बैंक के पीछे बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में 1000-500 के फटे नोट पड़े दिखे। नोट पड़े होने की जानकारी मिलते ही लोग इन्हें उठाने पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन मल्हीपुर के कार्यकर्ता लल्लू प्रसाद मौर्या व शमसाद ने नोटों को उठाकर अपने पास रख लिया।
सूचना के बाद बैंक के पास भीड़ जमा हो गई। इसके बावजूद बैंककर्मी इससे अंजान बने रहे। मौजूद लोगों के अनुसार कूड़े में पड़े नोट लगभग चार से पांच हजार रुपये के थे। शाखा प्रबंधक शिशिर मिश्रा ने बताया कि फटे नोटों से बैंक का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
इस बारे में अधिक जानकारी उच्चाधिकारियों से ही मिल सकती है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सुजीत कुमार राय ने बताया कि नोट मिलने की सूचना मिली है। अभी तक पैसा देखा नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके झा ने बताया कि हो सकता है कि फटे नोट किसी ने फेंका हो। इसकी जांच कराई जाएगी।