{"_id":"630d00d5801a462e33419cdf","slug":"crime-bahraich-news-lko645841272","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र ध्वज के प्रिंट वाले कपड़े से बन रही थी यूनिफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र ध्वज के प्रिंट वाले कपड़े से बन रही थी यूनिफॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मेवातीपुरा स्थित दुकान में बच्चों की यूनिफॉर्म तैयार करने में राष्ट्र ध्वज के प्रिंट वाले कपड़े का प्रयोग किया जा रहा था। नगर मजिस्ट्रेट ने छापा मारा तो दुकान व गोदाम से भारी मात्रा में यह कपड़ा बरामद हुआ। दुकान व गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
मेवातीपुरा में बच्चों की ड्रेस सिलने की दुकान है। सोमवार को कुछ लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत दर्ज कराई कि यहां ड्रेस सिलने के दौरान राष्ट्र ध्वज के प्रिंट वाले कपड़े का प्रयोग हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी व पुलिस फोर्स के साथ दुकान पर छापा मारा। मौके पर काफी मात्रा में राष्ट्र ध्वज के प्रिंट वाला कपड़ा मिला। वहां कार्य कर रहे लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा बनाने के लिए इस कपड़े को मंगाया गया था। कपड़ा बचने के बाद इसका प्रयोग यूनिफॉर्म बनाने में किया जा रहा है।
इसके बाद संबंधित व्यवसायी के गोदाम पर भी छापामारी की गई। वहां भी भारी मात्रा में तिरंगे का कपड़ा बरामद किया गया। इस पर दुकान व गोदाम को सील कर दिया गया। संबंधित व्यवसायी के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे मामले में और पड़ताल की जाएगी। इसके बाद और भी जो कार्रवाई उचित लगेगी वह की जाएगी।