{"_id":"5de55a548ebc3e54dd1d024a","slug":"crime-bahraich-news-lko4955523169","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.80 किलो तंबाकू व 320 किलो कालीमिर्च बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.80 किलो तंबाकू व 320 किलो कालीमिर्च बरामद
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड के पास से 320 किलो काली मिर्च और मिशन अस्पताल के पास से 5.80 किलो तंबाकू बरामद किया है। बरामद सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तस्करी का सामान लाए जाने की सूचना प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय को मिली थी। जिस पर उन्होंने टीम गठित की। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह की अगुवाई में प्राइवेट बस स्टैंड के पास छापा मारा। यहां से 11 बोरे में 3.20 क्विंटल काली मिर्च बरामद हुई।
बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने रुपईडीहा कस्बे में स्थित मिशन अस्पताल के पास छापा मारकर 13 बोरे में भरे हुए 5.80 किलो तंबाकू बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद सामान को सीज करते हुए कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।