फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cricket club wins friendly match

Bahraich News: क्रिकेट क्लब ने मैत्री मैच किया अपने नाम

Sat, 29 Nov 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cricket club wins friendly match
बहराइच के केडीसी मैदान में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी।  संवाद
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में क्रिकेट क्लब और क्रिकेट अकादमी के बीच मैत्री मैच खेला गया। टॉस जीतकर क्रिकेट क्लब के कप्तान हरेंद्र वेदवान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ। टीम ने मैत्री मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन



शुरुआती 20 ओवरों में ही अकादमी की टीम के छह विकेट 76 रन पर गिर गए। इसके बाद प्रीत वेदवान और गोविंद चौहान ने 129 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। टीम 38वें ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रीत ने 64 और गोविंद ने 38 रन बनाए। क्लब की ओर से हरेंद्र ने चार, जबकि समीर शुक्ला ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन



224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट क्लब भी शुरुआत में दबाव में रहा, लेकिन हरेंद्र वेदवान और प्रदीप गुप्ता ने पारी को संभालते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। टीम ने 38वें ओवर में आठ विकेट खोकर 234 रन बनाते हुए दो विकेट से जीत दर्ज की। हरेंद्र ने नाबाद 51 और प्रदीप ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। अकादमी की ओर से दिलशाद अली ने तीन और गोविंद ने दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हरेंद्र वेदवान ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए। अंपायर की भूमिका आशुतोष कैराती और मयंक गुप्ता ने निभाई, जबकि स्कोरर दिव्यांशु रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed