{"_id":"5ed52f3a8ebc3e909140792e","slug":"create-an-action-plan-to-prevent-flood-bahraich-news-lko524040760","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनाएं बाढ़ से बचाव की कार्य योजना-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनाएं बाढ़ से बचाव की कार्य योजना-डीएम
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेेट सभागार में डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक की गई, जिसमें जिले में संभावित सूखा व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों से जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने को कहा गया।
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि समय रहते बाढ़ चौकियों के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर जरूरी प्रबंध कर लें। इसके साथ ही चिन्हित गोताखोरों व नाविकों के मोबाइल नंबर व नावों की उपलब्धता की सूची तैयार कर लें। डीएम ने तटबंध क्षेत्र के एसडीएम को निर्देश दिया कि तटबंध की निगरानी नियमित रूप से करते रहें। तटबंध मरम्मत में जुटे जिम्मदार लोगों व कार्यदायी संस्थाओं के मोबाइल नंबर की सूची साथ रखें। बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विस्थापित करने के लिए स्थानों का चयन कर लें। उन्होंने जिले के सभी जल स्रोतों को एक सप्ताह में भरवाने का निर्देश दिया।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों व राजकीय नलकूपों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने बिजली ट्रांसफार्मर समय से बदलने को भी कहा। बाढ़ बचाव में जुटे अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर जरूरी तैयारी पूरी कर लें। इस मौके पर सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, डीएसओ अनंत प्रताप, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर अजय प्रताप, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु सूरज पटेल, सीएमओ डॉ सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।