{"_id":"5df66b908ebc3e87f2539268","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-bahraich-news-lko4979353180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज कस्बे के पास शनिवार देर रात तेेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गायघाट के निकट तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत बैजू पंडितपुरवा गांव निवासी पंचम (40) पुत्र बिलास शनिवार देर रात नानपारा गया था। यहां से बाइक से वह वापस घर के लिए निकला। तभी रुपईडीहा से नानपारा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाबागंज कस्बे के निकट बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पंचम की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पाकर चौकी इंचार्ज सोमपाल गंगवार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर गायघाट के निकट साइकिल सवार मंगरे गुजर रहा था। जिसे सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मंगरे को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।